बलिया जिले के पत्रकार दिग्विजय सिंह को यूपी टुडे न्यूज ने लखनऊ में माइलस्टोन अचीवमेंट से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला प्रशासन के मनसूबो पर पानी फेरते हुए पेपर ऑउट और परीक्षा में धांधली से जुड़ी खबर देश के सामने लाने के लिए दिया गया। बता दें पूरे प्रदेश से अलग अलग क्षेत्रों से चुने गए 50 लोगों में सिंह का नाम शामिल होने से जिले के पत्रकारों में हर्ष है।
दरअसल यूपी टुडे न्यूज ने लखनऊ के उर्दू एकेडमी गोमती खण्ड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 50 अचीवर्स को माइलस्टोन अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार, समाजसेवी, चिकित्सक और शिक्षा क्षेत्र में अद्भुत कार्य करने वाले लोग शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य आगन्तुकों रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला, भारत समाचार से आलोक राजा, गिनीज बुक अवार्डी अनिता सहगल, यूपी टुडे के शोएब गाजी आदि ने सभी एचीवर्स को सम्मानित किया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…