बलिया में अब सड़कों पर छुट्टा पशु घूमते नजर नहीं आएंगे। जिला प्रशासन इसको लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि अगर किसी ने अपने घरेलू पशुओं को खुला छोड़ा तो उनको पकड़ लिया जाएगा।
सुबह शाम दूध निकालने के बाद पशुओं को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों पर भी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, इससे सड़क दुर्घटनाओं में ईजाफा होता है। इसके अलावा पशु लोगों पर हमला भी कर देते हैं।
ऐसे में जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि घरेलू पशुओं को अपनी निगरानी में ही कहीं भी रखें। दूध निकालने के बाद उनको चारा आदि के लिए खुले में ना छोड़ें, बल्कि उन पर नजर बनाए रखें। यह सुनिश्चित करें कि पशु सड़क पर अथवा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए। अगर ऐसा देखने को मिला तो पशु को जब्त तो किया ही जाएगा, पशुपालक पर ही कार्रवाई की जाएगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…