Categories: बलिया

बलियाः 22 करोड़ से होगी बांसडीह-बलिया-घोसी और सिकंदरपुर-बांसडीह-रेवती मार्ग की मरम्मत

बलियाः बांसडीह-बलिया-घोसी और सिकंदरपुर-बांसडीह-रेवती-लालगंज स्टेट हाईवे को सुधारने के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हाल ही में स्टेट हाईवे घोषित हुए इन दोनों मार्गों की हालत सुधारने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।

22 करोड़ में से लगभघ 10 करोड़ बासडीह बलिया घोसी और 12.63 करोड़ सिकंदरपुर रेवती लालगंज मार्ग की मरम्मत के लिए खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त के तौर पर 2.50 और 3.15 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इससे पहले स्टेट हाईवे 108 गाजीपुर तुर्तीपार की सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण के लिए शासन की ओर से लगभग 12 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई थी।

अब बांसडीह बलिया घोषी मार्ग को सुधारा जाएगा। इसके लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बांसडीह-बलिया- घोसी मार्ग बांसडीह, बलिया, गड़वार, नगरा, बरौली होते हुए घोसी तक जाता है इस मार्ग की लंबाई 92.50 किमी है।

सिकंदरपुर बांसडही रेवती हाईवे की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है, अब करोड़ों की लागत से इसे सुधारा जाएगा। पहली किस्त में 3.15 करोड़ की राशि हाईवे निर्माण के लिए मिली है। इसके लिए जल्द ही टेंडर आवंटन होगा।

बलिया वृत लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि बांसडीह-बलिया- पोसी मार्ग निर्माण को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी। धन खाते में आते ही सामान्य मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago