Categories: बलिया

बलिया: वॉलीबाल प्रतियोगिता टीम ट्रायल में जमुना राम स्कूल की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

बलिया के वीर लोरिक स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय टीम चयन ट्रायल किया गया।

इस ट्रायल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की छात्राओं का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। 1 मई को आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु विद्यालय की छात्रा स्नेहा सिंह, शिखा यादव, अंशिका सिंह, साक्षी यादव, एंजेल बघेल और ईशबा नौशाद ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करते हुए टीम में स्थान पक्का किया।

बता दें कि जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गत वर्ष सी० बी० एस० ई० वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है तथा इससे छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति रुझान में भी वृद्धि हुई है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने छात्राओं के चयन पर खेल प्रशिक्षक सरदार मो० अफजल एवं छात्राओं को बधाई दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago