बलिया डिपो परिसर में बने टिकट काउंटर पर ताला लटका रहता है.
बलिया में परिवहन को लेकर लगातार काम किया जा रहा है अब गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए हैं. ग्रामीणों को बेहतर सेवा देने के लिए रोडवेज की नई पहल धरातल पर आने की उम्मीद बढ़ी। इसके लिए जिला मुख्यालय से विभिन्न पंचायतों के लिए आधा दर्जन बसों को चलाने का प्रपत्र राज्य मुख्यालय भेजा गया है। इसमें 3 निगम और 3 अनुबंधित बसें संचालित करने की मंशा जताई गई है।
दरअसल उम्मीद जतायी रही है कि जल्द ही स्वीकृति मिलने के साथ ग्रामीणों की सेवा के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सरकार ने जिले की हर पंचायतों तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों को निजी वाहन चालकों की मनमानी, किराया वसूली और डग्गमार वाहनों से जोखिम भरे यात्रा से बचाया जा सके। इस दिशा में कार्य करते हुए सरकार ने परिवहन निगम को इसकी जिम्मेदारी दी थी।
रोडवेज ने हर गांव तक सरकारी बस सेवा सुनिश्चित कराने के लिए सर्वे कर रूट चार्ट तैयार किया है। विभाग की मानें तो सवारियों की संख्या को देखते हुए आसपास गुजरने वाली बसों का रूट भी बदला जा सकेगा। विभाग के अनुसार 6 रूटों पर बसों का संचालन शुरू कराया जायेगा। इसमें बलिया फेफना वाया चौरा कथरिया, बलिया-दलनछपरा वाया बैरिया, बलिया- सुखपुरा, बलिया- बांसडीह वाया महाराजपुर, बलिया – बांसडीह, बलिया-रतसर पचखोरा सिकंदरपुर तक बसों का संचालन होगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…