Categories: बलिया

बलियाः बिना कारण मतदाता सूची से नाम हटाया तो बीएलओ पर होगी कार्यवाही

बलियाः विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसके लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। कई लोग ऐसे हैं जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे तो उनके नाम सूची में जोड़े जा रहे हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों के नाम बिना किसी कारण से ही मतदाता सूची से हटा दिए जाते हैं। जिसके लेकर अब सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के मुताबिक अब मनमाने तरीके से बीएलओ किसी का भी नाम मतदाता सूची से नही हटा पाएंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

बता दें कि चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले कई बार सामने आते हैं। कई मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वाने को लेकर परेशान भी होते हैं। लेकिन अब मतदाताओं की मुसीबत कम होने जा रही है। बैरिया तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट अभय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना परिवार की सहमति व जांच किए मतदाता सूची से मृतक या अन्य कारणों के आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाने पर सम्बन्धित परिवार के सदस्य उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अपना बयान दर्ज करा सकता है। जिसके बाद उसका नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा वहीं बिना किसी कारण से मतदाता सूची से नाम हटाने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर पर कार्यवाही भी होगी।

उपजिला मजिस्ट्रेट अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को मतदाता सूची संशोधन में लगे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व कम्प्यूटर आपरेटरों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि यह मामला देशहित से जुड़ा हुआ है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिनके नाम बिना किसी कारण के मतदाता सूची से हटाए गए है वह 13,14,15,17 व 20 दिसंबर को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनैतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा है कि मतदाता सूची में अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत बताएं। ताकि समय पर सुधार किया जा सके। वहीं मतदाता सूची से सम्बंधित निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है। एसडीएम ने मतदाता सूची के लिए फार्म 6,7, 8 जितने भी ऑनलाइन दर्ज हुआ है शतप्रतिशत फीडिंग करने का निर्देश कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago