बलिया के भाजपा नेता पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप , FIR दर्ज

बलिया में भाजपा नेता पर एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक दोकटी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री बघमरिया निवासी रणजीत मौर्य उर्फ कर्ण मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि भाजपा नेता ने नौ दिसंबर की रात लगभग 10 बजे क्षेत्र के उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अश्लील हरकत व दुष्कर्म की कोशिश की। वहीं युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसओ दिनेश पाठक के मुताबिक पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ही मामला दर्ज किया है तो वहीं खुद पर लगे आरोपो को रंजीत कुमार ने बेबुनियाद बताया और कहा कि द्वेष बस कुछ लोगों के इशारे पर मुझे फंसाया जा रहा है। घटना से संबंधित वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया गया है। सब कंप्यूटर का कमाल है। जांच में सत्य सामने आ जाएगा।

भाजपा विधायक ने कहा, दोषी पर होगी सख्त कार्यवाही– वहीं घटना की जानकारी जब बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को लगी तो उन्होंने दोकटी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना नौ दिसंबर की रात की है। पुलिस ने 24 घंटे तक मामले को लटकाए रखा। जब मुझे मालूम हुआ तो मैंने हस्तक्षेप कर 10 दिसंबर रात 10 बजे मामला दर्ज कराया। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती हैं। ऐसे लोग जो महिलाओं के मर्यादा के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनके लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। मेरे विधायक रहते किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं मिलेगी।

कुछ दिन पले ही पद से हटाया गया था आरोपित नेता– भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। मामले में निष्पक्ष तरीके से पुलिस जांच कर रही है। जांच में सत्यता सामने आएगी। कोई भी व्यक्ति हो अगर गुनहगार होगा तो उन्हें भुगतना पड़ेगा। रणजीत मौर्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago