बलियाः बीते चार महीने पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर दहेज हत्या का मामला दर्ज था। आरोपित 39वीं वाहिना पीएसी का जवान है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि कटरा कोतवाल रामनरायन राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला चार माह पहले का है जब आरोपी की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। आरोपी का नाम काशीराम है। जो बलिया का रहने वाला है। वह 39वीं वाहिन पीएसी का जवान है। वह अपनी पत्नी के साथ आवासीय मकान में रहता था। इसी दौरान करीब चार महीने पहले आरोपी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने पति पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। मृतिका के भाई जितेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 10 सितंबर को आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। लंबे समय से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। उपनिरीक्षक शिवप्रकाश राय अपने हमराही रवींद्र के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पति कटरा कोतवाली क्षेत्र के 39वीं वाहिनी पीएसी निवासी काशीराम को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…