Categories: बलिया

बलियाः विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 3 सचिवों पर होगी कार्यवाही

बलिया: चिलकहर और मुरली छपरा ब्लॉक के गांवों में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले तीन सचिवों पर कड़ी कार्यवाही होगी। सचिवों की कार्यप्रणाली से नाराज जिला पंचायतराज अधिकारी ने उनके खिलाफ नौ बिदुओं पर आरोप गठित कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

चिलकहर व मुरली छपरा ब्लाक के 8 गांवों में जांच के दौरान तीनों सचिवों की लापरवाही सामने आई थी। इन आठ गांवों में शासन की लगातार मानीटरिग व पूछताछ के बावजूद आवश्यक कार्यों के संपादन में घोर लापरवाही बरती गई है।

इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराना है। उनके जियो टैग, हैंडओवर, भुगतान तथा निर्मित पंचायत भवनों में कम्प्यूटर व समस्त उपकरणों सहित सचिवालय स्थापित करना है। इन पूरे कार्यों को कराने की ज़िम्मेदारी सचिवों के ऊपर थी।

इन्ही कामों की जांच करने जब जिला सलाहकार एसबीएमजी शैलेश ओझा द्वारा चिलकहर ब्लाक के वीरपुर, हथौड़ी, विशनपुरा, नदौली व मुरली छपरा ब्लाक के रामपुरकोडहरा, दलनछपरा, वाजिदपुर, अमबा उपाध्याय आदि गांवों में पहुंचे तो सचिवों के द्वारा बरती गई अनियमितता की पोल खुल गई।

ग्राम पंचायत अमबा उपाध्याय में सामुदायिक शौचालय का काम कराया गया है। इसमें बाहर से ही रंगाई-पुताई कर जियो टैग करवा लिया गया है। अभी अंदर का काफी काम बाकी है। बाराबांध व अरईपुर और रामपुर कोडहरा में सामुदायिक शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। यहां पंचायत भवन का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसी हाल में दलनछपरा, वाजिदपुर, वीरपुर, हथौड़ी, नदौली व विशनपुरा में बड़े पैमाने पर शासकीय कार्य ठीक तरीके से नहीं करवाए गए। कुल मिलाकर इन 8 गांवों का चार्ज जिन तीन सचिवों पर था, उनके द्वारा एक भी काम सही तरीके से नहीं करवाया गया। जिसके बाद अब उनपर सख्त एक्शन की तैयारी की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago