Categories: बलिया

चिलकहर के दर्जनों गांव में सार्वजनिक शौचालयों पर ताला, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

बलिया की चिलकहर विकासखंड में स्वच्छता भारत अभियान को सफल बनाने के लिए बनाए गए सार्वजनकि सुलभ शौचालय अभियान की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। जहां करोड़ों खर्च करने के बाद दर्जनों गांव में बने ज्यादातर सुलभ शौचालयों पर ताला लटका हुआ है। और कुछ व्यवस्था की कमी की वजह से इस्मेताल में ही नहीं हैं। जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि सुलभ शौचालयों की सफाई के लिए हर महीने हजारों खर्च हो रहे हैं।

दरअसल नरांव, तदीपूर, कूरेजी, अमतहा पूर, पहाड़पुर, बलेसरा, अंदऊर सहित दर्जनों गांव में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाए गए हैं जिसमें अधिकतर या तो ताला बंद है या फिर दूसरी व्यवस्था के कारण उसमें कोई शौच करने नहीं जाता है जबकि हकीकत यह है कि प्रत्येक गांव में स्वयं सहायता समूह की टीम को चयनित किया गया है जिसे 6 हजार रुपये हर महीने सार्वजनिक सुलभ शौचालय की साफ सफाई के लिए दिया जाता है लेकिन धरातल पर इसका दूर-दूर तक कहीं कोई असर दिख नहीं रहा है।

बंद शौचालयों की तस्वीरें कहीं ना कहीं केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के सपनों पर पानी फेर रही हैं। वहीं सफाई के नाम पर हर महीने खर्च होने वाले 6 हजार रुपयों का कोई हिसाब नहीं है। जिसको लेकर जब ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों से पूछा गया तो किसी भी अधिकारी के पास इस सवाल का जवाब नहीं था।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago