Categories: बलिया

बलिया – बिना सूचना गैरहाजिर शिक्षकों पर एक्शन, एक दिन का वेतन काटा, 7 दिन में मांगा जवाब

बलिया। शिक्षा विभाग में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। लेकिन विभाग की सख्ती के बाद भी कुछ शिक्षक मनमानी कर रहे है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण में खुलासा हुआ। बिना अवकाश 112 शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक और चपरासी गैरहाजिर मिले, जिनके खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कार्रवाई की।

बीएसए ने 22 दिसम्बर के बाद गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का न सिर्फ एक दिन का वेतन व मानदेय काटा, बल्कि स्पष्टीकरण भी तलब किया। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयक परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में 10 हेडमास्टर, 45 सहायक अध्यापक, 42 शिक्षामित्र, 9 अनुदेशक और 6 चपरासी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। इनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित है। बीएसए ने कहा है कि स्कूल समय में बिना सूचना अनुपस्थित रहना, सम्बंधित की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना और सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

और ऐसी लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। गैरहाजिर शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र और अनुदेशक से सात दिन में जवाब देने का कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago