Categories: बलिया

बलिया पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार

बलिया। नगरा थाना पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी विशाल गुप्ता निवासी चचयां की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

नगरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गश्त पर निकले थाने के उपनिरीक्षक रामसकल यादव ने मय फोर्स चचयां नहर पुलिया पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया।

एक बदमाश को भी किया गिरफ्तार – इसी दौरान एक और गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश के निछुआ डीह मोड़ के समीप पकड़ा गया। जब पुलिस पहुंची तो उसे देख बदमाश भागने लगा। पुलिस टीम घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया और जमा तलाशी ली तो बदमाश के पास से एक अवैध असलहा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में पता चला कि बदमाश ने अपना नाम पता आकाश गुप्ता निवासी सुपापाली थाना नगरा बताया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ नगरा थाना में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाश को थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई कर कोर्ट में चालान कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago