बलिया में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 35 करोड़ से गंगा किनारे पक्के घाट और डॉल्फिन प्वाइंट बनेगा

बलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम तेजी से हो रहा है। गंगा किनारे 4 घाटों को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। गंगा किनारे 3 स्थानों पर पक्के घाट का निर्माण होगा। इन घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनेगा। बाढ़ विभाग की ओर से कुल 35 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

इसके अलावा, शहर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर एक करोड़ की लागत से डॉल्फिन प्वाइंट बनेगा, जो पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। विभाग ने एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके निर्माण के बाद यह एक पिकनिक स्पॉट बन जाएगा। यहां लोग पहुंचकर गंगा और तमसा के संगम का नजारा देख सकेंगे और डॉल्फिन प्वाइंट पर सेल्फी ले सकेंगे।

जिले में तीन प्रमुख नदियां हैं। इसमें बलिया-गाजीपुर की सीमा पर स्थित कोटवां नारायनपुर में सैकड़ों वर्ष पहले का पक्का गंगा घाट का निर्माण है। ग्रामीणों की माने तो यह घाट ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया है। इसके अलावा, अन्य कहीं भी स्नानार्थियों के लिए पक्का घाट नहीं हैं। जनपद में बाढ़ और कटान के कारण घाटों की भौगोलिक स्थिति में भी बदलाव होता है। पक्के घाटों के न होने से हादसे भी होते हैं लेकिन अब यह समस्या दूर होगी।
गंगा किनारे के 4 घाट विकसित होंगे। इसमें 3 सतीघाट, शिवरामपुर घाट और उजियार गंगा घाट को चिह्नित किया है, जहां कार्तिक पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, मकर संक्रांति, गंगा दशहरा, विजयदशमी, धनतेरस, पितृ पक्ष के अलावा मुंडन संस्कार को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। गंगा किनारे इन 3 स्थानों पर पक्के घाट का निर्माण सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की ओर से कराया जाएगा।

266 फुट होगा पक्का घाट का निर्माण– गंगा किनारे सतीघाट, शिवरामपुर घाट और उजियार घाट पर 266 फुट लंबा घाट बनाने के लिए बाढ़ विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। तीनों घाटों के निर्माण पर 35 करोड़ का प्रस्ताव है। लंबाई अधिक होने से स्नान के समय भारी भीड़ नहीं हो सकेगी। 3 स्थानों पर गंगा किनारे पक्का घाटों के निर्माण से जहां स्नानार्थियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, कुछ हद तक कटान का वेग भी कम होगा। इन घाटों की भौगोलिक परिस्थिति बरकरार रहेगी।

बलिया बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि गंगा किनारे के तीन घाटों पर पक्का घाट निर्माण कराने और माल्देपुर गंगा घाट किनारे डॉल्फिन प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago