Categories: बलिया

बलियाः किस्त मिलने के बाद शुरु नहीं किया आवास निर्माण, 63 को नोटिस जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त देने के बावजूद शहरी लाभार्थी काम शुरु नहीं कर सके हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से ऐसे लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भवन निर्माण का काम नहीं कराने वाले लाभार्थियों से पैसे की रिकवरी भी की जायेगी।

ग्रामीण इलाकों की तर्ज पर शहरी पात्र व्यक्तियों को आवास निर्माण के लिये डूडा की ओर चयन किया जाता है। मानक पर खरा उतरने वाले लाभर्थियों को तीन किस्तों में कुल करीब ढाई लाख रुपये दिये जाते हैं। काम शुरु करने के लिए पहली किस्त के रुप में 50 हजार रुपये दिया जाता है। फाउंडेशन (नींव ) तैयार होने के बाद एक मुश्त करीब डेढ़ लाख रुपये डूडा की ओर से दी जाती है।

इसके बाद मकान बनकर तैयार होने के बाद फिनिशिंग के लिए अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये उपलब्ध कराया जाता है। सूत्रों की मानें तो कई लोग पहली तो कुछ दूसरी किस्त लेने के बाद मकान निर्माण का काम लटका देते हैं। ऐसे में डूडा की ओर से इसका सर्वे कराया जाता है। जीयोटैग के बाद जारी किस्त मिलने के बावजूद काम नहीं कराने वाले करीब 63 लाभार्थियों को नोटिस भेजा गया है। इनमें 43 लोग ऐसे हैं जिनको पहला किस्त जारी हो चुका है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 hour ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 hour ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 hour ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 hour ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 hour ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago