Categories: बलिया

बलिया में औषधि विभाग का एक्शन, बिना लाइसेंस संचालित 2 दवा दुकान सील!

बलिया में औषधि विभाग लगातार अलर्ट मोड पर नज़र आ रहा है। जहां एक बार फिर निरीक्षण किया गया। डीएनटी कटरा विशुनीपुर में संचालित दवा की दुकानों का मंगलवार को औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल ने निरीक्षण किया। और बिना लाइसेंस के संचालित दुकानों को बंद कराया।

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने कागजातों, दवाओं की खरीद बिक्री की रसीद के साथ ही दुकानों पर लाइसेंस के प्रदर्शन आदि की जांच का निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर लाइसेंस धारक के चल रही दो दुकानों को तत्काल बन्द करवा दिया गया।
औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल डीएनटी को कटरा विशुनीपुर में दो थोक दवा की दुकानें ऐसी मिली जिसके दुकान का लाइसेंस किसी और के नाम पर है और संचालित कोई और कर रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए दोनों दुकानों को तत्काल बन्द करा दिया।

इसके बाद राहुल फार्म, सोनू मेडिकल एजेंसी, जीवा फार्म और मुस्कान मेडिकल एजेन्सी से विभिन्न दवाओं के 12 सैंपल लिए। निरीक्षण और कार्रवाई की जानकारी होते ही अन्य दवा की दुकानें बन्द हो गयी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय एवं खाद्य सहायक दयाशंकर थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago