Categories: बलिया

बलिया- शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, शराब के साथ 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बलिया में पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर लगातार शराब के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रेवती पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी आरोपी को 110 लीटर अवैध देशी शराब और शराब बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र दत्त मय फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर पिछले एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी पुनपुन पासवान पुत्र स्व. रामचन्द्र पासवान (निवासी ग्राम भाखर, कोलेन पाण्डेय का टोला, रेवती) को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 6 जरिकेन कच्ची अपमिश्रित शराब, नौसादर, फिटकिरी, यूरिया और नमक जब्त किया।

मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह व उप निरीक्षक धर्मेद्र दत्त के साथ एचसी हरिन्द्र पटेल, कां. संदीप सोनकर, सूरज यादव व राहुल चन्दा शामिल रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago