अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बलिया का रेलवे स्टेशन

बलिया का रेलवे स्टेशन टॉप क्लास स्टेशन बनने वाला है। यहां के स्टेशन भवन को हैरिटेज भवन के रुप में विकसित करने का काम चल रहा है। यह अब भव्य स्वरुप में दिखेगा।

स्टेशन परिसर में 10 से 12 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प का काम चल रहा है। स्टेशन के दोनों पुराने ब्रिजों को तोड़ा जाएगा। प्लेटफार्म एक से दो, तीन-चार और उत्तरी प्रवेश द्वार आने-जाने के लिए नया फुट ओवर ब्रिज बनने वाला है। प्लेटफार्म एक के पूर्वी छोर पर शेड का निर्माण कार्य चल रहा है। बैठने के लिए कुर्सियां-पंखे लगेंगे। शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने और चबूतरे के निर्माण का काम चल रहा है। प्लेटफार्म संख्या दो और तीन की सुविधाओं का विस्तार होगा।

पुराने शौचालय को तोड़कर नया शौचालय बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विश्रामालय बनाया जा रहा है। स्टेशन परिसर के आसपास पार्क का निर्माण भी चल रहा है। यहां से मुंबई, दिल्ली, पंजाब सहित कई महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन भी होगा। स्टेशन के मुख्य द्वार पर दबाव कम करने के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार को विकसित किया जा रहा है।

मालगोदाम चौराहा से द्वितीय प्रवेश द्वार तक सड़क निर्माण शुरु होने वाला है। स्टेशन पर स्केलेटर की सुविधा मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि स्टेशन परिसर का पूरा स्वरुप बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। नववर्ष में यात्रियों को महानगरों की तर्ज पर तमाम सुविधाएं मिलेंगी। और जिले के गौरवशाली इतिहास का अनुरुप स्टेशन दिखेगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago