Categories: बलिया

बलिया- मकान बंटवारे को लेकर विवाद में फेंका तेजाब, एक की मौत

बलिया। मिड्डा गांव में बुधवार को दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने अपने देवर पर तेजाब फेंक दिया। और फिर परिजनों ने झुलसे देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस भाभी और भाई को हिरासत में ले लिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

मकान था विवाद की वजह- बताया जा रहा है कि मिड्डा गांव के तबरेज और परवेज के बीच मकान के बंटवारे लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। गांव के पंच और पुलिस की पहल पर मकान की मालियत निकाली गई थी। लेकिन उसके पहले ही दोनों भाइयों में विवाद हो गया। जहां मारपीट तक होने लगी, इस बीच तरबेज की पत्नी हाजरा खातून ने देवर परवेज पर तेजाब फेंक दिया। परवेज जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन परवेज की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर मामले में सफाई देते हुए हाजरा ने बताया कि परवेज बर्तन में तेजाब लेकर फेंकने आया था, लेकिन छीना-झपटी में खुद को बचाने के लिए उसे धक्का दे दिया, इसके चलते वह भी झुलस गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में भाभी और भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago