Categories: बलिया

पूर्वांचल के इन जिलों में सबसे ज्यादा बकायेदार, जानिए क्या है बलिया का हाल?

बलिया। उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल में लोग बिजली का भरपूर इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि अकेले बलिया में 400 करोड़ से अधिक बकायेदारी चुकी है। आजमगढ़, जौनपुर व कुशीनगर में सबसे ज्यादा बकायेदार हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम करीब 21 जिलों में बिजली की आपूर्ति करता है। गोरखपुर मंडल के चार जिलों में करीब 16.81 लाख बकायेदार हैं।

इसी तरह वाराणसी मंडल में 14.11 लाख, आजमगढ़ मंडल 10.51 लाख, बस्ती मंडल 9.16 लाख और मीरजापुर मंडल के तीन जिलों में 7.22 लाख उपभोक्ताओं को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है। वितरण खंडों में कुल 72.18 लाख उपभोक्ता बकायेदार है
इसके सापेक्ष अप्रैल 2022 से प्रभावी एकमश्त समाधान योजना से 10 जुलाई तक सिर्फ 9.23 फीसद उपभोक्ताओं ने संपूर्ण बकाया खत्म किया है। अब चूंकि योजना खत्म कर दिया गया है, अब वसूली में पिछड़े जनपदों में सघन अभियान चलाने की तैयारी हो रही है।

21 जिलों के 74 विद्युत सर्किल में पडरौना विद्युत वितरण खंड सबसे पीछे खड़ा है। यहां 1.08 लाख बकायेदार हैं, इसके सापेक्ष सिर्फ 5.06 फीसद लोगों ने पिछले दो महीने में बकाया जमा किया है। हालांकि प्रयागराज के फाफामऊ व बलिया प्रथम के उपभोक्ताओं ने पहली सजगता दिखाई है। बलिया प्रथम सर्किल में 65,527 उपभोक्ताओं पर पुराने बकायेदार थे, इसके सापेक्ष 13.08 प्रतिशत लोगों ने बकाया खत्म कर लिया है। वह बिल जमा करने के लिए आगे आए हैं।

जिलों में सर्वाधिक बकायेदार 5.49 लाख जौनपुर 5.41 लाख गोरखपुर 5.19 लाख आजमगढ़ 4.26 लाख कुशीनगर 3.87 लाख गाजीपुर 3.60 लाख देवरिया 3.51 लाख महाराजगंज 3.37 लाख बस्ती 2.87 लाख वाराणसी 2.80 लाख बलिया. मंडल वार
बकायेदार 16.81 लाख गोरखपुर 14.11 लाख वाराणसी 10.51 लाख आजमगढ़ 9.16 लाख बस्ती 7.22 लाख मीरजापुर . उपभोक्ताओं को बिल जमा करना चाहिए । बिल नहीं देंगे तो पावर प्लांट कैसे चलेंगे। टरबाइन को चलाने का खर्च बमुश्किल निकल पा रहा है। निगम के मुख्य अभियंता का कहना है कि बकाया खत्म करने की दिशा में नियमित पहल की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago