बलिया की स्नेहलता बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

बलिया की स्नेह लता का असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में चयन हुआ है। वह बेल्थरारोड की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई बलिया से करने के बाद उन्होंने पीएचडी की। अब वह राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं।

स्नेह लता बेल्थरा रोड़ के ग्राम अखोप की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम महेश प्रसाद है व माता का नाम विद्यावती देवी है। पिता सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ से रिटायर्ड हैं और मां ग्रहणी हैं। वह 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में अव्वल रहीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज बेल्थरा रोड से की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इंग्लिश, संस्कृत, राजनीति विज्ञान विषय में बीए किया।

बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान से ही एमए किया। इसके बाद उनका चयन पीएचडी के लिए डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल यूनिवर्सिटी, लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ। पीएचडी का विषय “भारत में नए राज्य की मांग, बुंदेलखंड के संदर्भ” था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा- दादी और माँ-पापा, भाई बहन, पति व ससुरालजन और परिवारजनों को दी है। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago