Categories: बलिया

बलियाः जिपं सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु पर गोली चलाने वाला आरोपी आनंद गिरफ्तार

बलिया के दुबहड़ थाना के धरनीपुर मोड़ पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु उपाध्याय पर गोली चलाने वाला आरोपी आनंद पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हल्दी थाना के उपाध्याय टोला निवासी जिला पंचायत सदस्य विद्यावती देवी का पुत्र हिमांशु उपाध्याय 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव एससी कालेज से लड़े थे। इसमें हार का सामना करना पड़ा। आनन्द पांडेय विरोधी गुट में शामिल थे। दोनों गुटों में अदावत थी। चुनाव बाद हिमांशु के दोस्त विक्की ने सोशल मीडिया पर आनंद पांडेय से गाली गलौज की थी।

इसी से आनंद पांडेय गुस्से में था। इसी बीच विक्की यादव अपने साथियों के साथ आनंद की पिटाई करवाने के प्रयास में था। इसी जानकारी आनंद को लगी तो उसने विक्की को सबक सिखाने का ठान लिा। गुरुवार उसे सूचना मिली कि विक्की यादव हिमांशु के साथ हल्दी जा रहा है। इसी बीच धरनीपुर मोड़ के पास आनंद ने बुलेट से पीछा कर गोली मार दी, लेकिन गोली टायर पर लगने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

आनंद गोली मारकर लखनऊ भाग गया। घटना की खबर लगते ही दुबहड़ थाना पर छात्र नेताओं व समर्थकों का हुजूम जुट गया। मामले की जांच कर रही पुलिस सर्विलांस की मदद से आनन्द को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि संबंधित मामले में न्यायालय में पेश कर दिया गया, वहां कोर्ट ने जेल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago