Categories: बलिया

क्या एनकाउंटर के डर से नंदलाल आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर?

बलिया में असलहा कारोबारी नन्दलाल आत्महत्या मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आत्महत्या मामले में आरोपी अजय सिंघाल, देवनारायण सिंह पूना और आलोक सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के डर से नंदलाल आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपियों ने सरेंडर किया है।

तीनों आरोपी नंदलाल आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी है। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन तीनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देते हुए गैंगस्टर कोर्ट कृष्ण कुमार सिंह द्वितीय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।

बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर पुलिस भूमिगत सभी गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए लगातर दबिश दे रही थी। कुछ दिनों से कोर्ट में हाजिर होने की संभावना को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा को दरकिनार कर तीन गैंगस्टर के आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए।

पिछले दिनों ने जिला जज ने छह आरोपियों को सशर्त जमानत मंजूर की थी। जमानत पर छूटने के बाद प्रशासन ने अजय सिंघाल, पूना सिंह सहित 11 आरिपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया था। पांच आरोपी जेल में निरुद्ध है। अभी संजय मिश्रा, राजू मिश्रा सहित तीन आरोपी भूमिगत है।कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों के हाजिर होने की सूचना मिल रही है, आगे कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago