बलिया में इंदरपुर नगरा गड़वार मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में नए नवेले दूल्हा-दुल्हन सवार थे। राहत की बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन और वाहन चालक मंटू सिंह को हल्की चोटें आई हैं। गाड़ी की स्पीड ज्यादा न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
बता दें कि इंदरपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर यह हादसा हुआ। जहां गड़वार की ओर से गुरुवार सुबह एक कार भीमपुरा जा रही थी, तभी कार चला रहे मंटू सिंह को झपकी आ गई। इसके कारण कार संतुलन खो बैठी और पुलिया की रेलिंग तोड़ लटक गई।
आस पास के लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नवदंपती और चालक को बाहर निकालकर बछईपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद परिजन दूसरी गाड़ी से दूल्हा-दूल्हन को भीमपुरा ले गए।
वहीं सजी-धजी कार का एक्सीडेंट होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। कार को दूल्हे के चाचा मंटू सिंह चला रहे थे। हादसे से सभी सहम गए। राहत की बात रही कि कार सवार तीनों लोगों को हल्की चोट ही आई। सभी को मामूली उपचार के बाद घर भेजा गया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…