पत्रकारों की रिहाई के बाद आरोपी DIOS को भी मिली जमानत, मास्टरमाइंड समेत तीन पर लगी रासुका

बलिया पेपर लीक मामले में जेल में बंद मास्टर माइंड समेत तीन लोगों पर रासुका की कार्यवाही की गई है। वहीं एक अन्य आरोपी पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा को जमानत मिल गई है।

बता दें कि अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों, डीआइओएस समेत कुल 47 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसमें से निर्दोष तीनों पत्रकार कल जेल से रिहा हुए। पत्रकारों पर लगाई गई गंभीर धाराएं भी हटा ली गई हैं। वहीं बुधवार को जिला प्रभारी जज/ एडीजे- द्वितीय की अदालत ने जेल में बंद निलंबित डीआईओएस बृजेश कुमार मिश्रा को भी जमानत दे दी है।

पेपर लीक मामले के विवेचक रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व नकल माफिया राजू प्रजापति निवासी मऊ तथा रविंद्र नाथ सिंह निवासी अवराई खुर्द पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  30 मार्च को भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर स्थित परीक्षा केंद्र महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने ही प्रश्नपत्र को समय से पहले ही निकाल लिया। इसके बाद कंप्यूटर का काम करने वाले राजू प्रजापति ने पेपर की फोटोकॉपी की और इंग्लिश टीचर अविनाश गौतम को दी। अविनाश गौतम ने सारे सवाल हल कर पेपर को निर्भय नारायण को भेजा। जिसके बाद 25 से 30 हजार रुपए प्रति कॉपी के हिसाब से छात्रों को बेचा गया।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago