IAS में 32वीं रैंक हासिल कर बलिया के इस होनहार ने कर दिया कमाल!

धीरज कुमार मिश्रा -बलिया 

सिकंदरपुर- प्रतिभा किसी के आशीर्वाद की मोहताज नहीं होती जो जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हो वह उसे पा ही लेता है । लगातार प्रयास के बाद तीसरी बार लोकसेवा आयोग 2018 की परीक्षा में 32 वा रैंक हासिल कर ही लिया ।

बर्तमान समय मे मसूरी में आई आर एस की ट्रेनिग कर क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी अभिषेक वर्मा का । शुक्रवार को निकले निकालें IAS की परीक्षा में 32 वा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम सहित जिले का नाम रोशन किया है ।

क्षेत्र के टडवा गांव निवासी प्रधान संजय वर्मा के छोटे भाई अभिषेक वर्मा जो 2017 में निकले आईआरएस रिजल्ट में मसूरी में ट्रेनिंग कर रहे थे । ने IAS की परीक्षा पास कर क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया है । प्राथमिक शिक्षा गांव से ग्रहण करने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज बलिया से हाई स्कूल इंटर की परीक्षा पास कर 2011 में मोतीलाल नेहरू विश्वविद्यालय इलाहाबाद से बीटेक किया उसके बाद 2015 में रेलवे की परीक्षा पास कर ए डीआरएम के पद पर ट्रेनिंग कर ही रहा था 2015 में ही गूगल कम्पनी में नौकरी ज्वाइन कर लिया ।

उसी वर्ष आई आई टी कानपुर में एम टेक में प्रवेश मिल गया तो नौकरी से रिजाइन दे एम टेक किया । वर्ष 2017 में आई आर एस की परीक्षा पास कर वर्तमान समय मसूरी में ट्रेनिंग कर रहा था ।। शुक्रवार को आए परीक्षाफल ने उसको पुनः एक बार 32 वा रैंक हासिल किया है । फोन पर वार्ता के दौरान उसने पूरा श्रेय अपने परिजनों सहित अपने पिता जय प्रकाश वर्मा को दिया ।

जबकि उसके पिता एक किसान है तथा कोयले का ब्यापार भी करते है । अभिषेक की शादी इसी साल 26 फरवरी को बी एच यू की डॉक्टर डॉ रुचि वर्मा के साथ हुई है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago