ओमप्रकाश राजभर के घर बरसे टमाटर और अंडे, सपाइयों ने दिया दारू का जवाब

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछड़ा कल्याण मंत्री और सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आज (28 अप्रैल को) सपा कार्यकर्ताओं ने खूब टमाटर और अंडे फेंके। नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने राजभर के खिलाफ नारेबाजी भी की। सपा कार्यकर्ताओं का यह जवाबी हमला मंत्री राजभर के उस विवादित बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सबसे ज्यादा दारू (शराब) यादव और राजपूत पीते हैं। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार (27 अप्रैल) को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा था कि शराब पीने के मामले में राजभर सबसे ज्यादा बदनाम हैं, जबकि हकीकत ये है कि दो जातियों (यादव और राजपूत) के लोग सबसे ज्यादा शराब पीते हैं क्योंकि ये उनका पुश्तैनी कारोबार है। उन्होंने कहा था कि शराब से हर समाज के लोग त्रस्त हैं।

राजभर ने गुजरात और बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी की वकालत की। उन्होंने कहा कि शराब की वजह से प्रदेश के कई परिवार बिखर गए। कई परिवारों के मुखिया शराब में डूबे रहते हैं जबकि घर की महिला के कंधों पर परिवार का बोझ आ जाता है। राजभर ने कहा कि वो पंद्रह सालों से कहते आ रहे हैं कि शराब बंद होना चाहिए क्योंकि इससे प्रदेश का बड़ा नुकसान हो रहा है। राजभर ने कहा था, “सबसे ज्यादा दारू राजपूत और यादव पीता है, वो उसका पुश्तैनी कारोबार है। राजभर पीता है, चौहान, कुम्हार, लोहार, सभी जाति के लोग पीते हैं। आप उस मां, बहन, बेटी के पास जाओ, वो जानती हैं कि क्या कष्ट है। मैं 15 साल से कह रहा हूं कि शराब बंद हो।”

शुक्रवार को ही राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि बीजेपी सरकार में एक भी अच्छे काम नहीं हुए हैं, जिन्हें गिनाया जा सके। राजभर ने ये भी कहा था कि जिस तरह कांग्रेस के शासन से त्रस्त होकर लोगों ने नरेंद्र मोदी को विकल्प के तौर पर चुन लिया, उसी तरह हो सकता है कि लोग यूपी में भी विकल्प चुन लें। उन्होंने यह भी कहा था कि यूपी में सरकार बनाकर भाजपा के लोग सीना ठोक रहे हैं लेकिन यह भूल रहे हैं कि यह सपा-बसपा की वजह से हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago