बलिया- दो सगे भाइयों ने किया जिले का नाम रोशन, राज्यपाल ने किया सम्मानित

रिपोर्ट- धीरज कुमार मिश्रा 

सिकन्दरपुर (बलिया) सिकन्दपुर के दरगाह शाहवली कादरी और दायरा शाह अजमल इलाह की ज़िम्मेदारी संभालने वाले अल्लामा डॉक्टर सैय़द मिन्हाजुद्दीन अजमली को पंश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी 28 अप्रैल शनिवार को चिकित्सा के क्षेत्र में ख़ास योगदान के लिए ‘‘श्री भट्ट वैद्याचार्य साहित्य’’ अवॉर्ड से सम्मानित राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया ।

साथ ही मज़हबी खिदमात के लिए उनके छोटे भाई सैय़द ज़ियाउद्दीन अजमली को भी अवॉर्ड से नवाजा गया । दोनों भाईयों को राज्यपाल कोलकाता स्थित राजभवन में सम्मानित किया ।जानकारी के अनुसार डॉक्टर सैय़द मिन्हाजुद्दीन अजमली पेशे से एक चिकित्सक है तथा जूनियर हाई स्कूल जमुई में बतौर शिक्षक तैनात है और 26 साल से लगातार बगैर किसी मुनाफे और बिना पैसे के ग़रीब और मजबूर लोगों की ख़िदमत करते चले आ रहे है जो आज भी जारी है।

एक अनुमान के मुताबिक, सिकन्दरपुर स्थित अपनी डिस्पेसरी में अब तक तकरीबन एक लाख़ से ज़्यादा मरीज़ों ने डॉक्टर अजमली के कामयाब इलाज का फायद उठाया है। इस अवॉर्ड के लिए ‘‘हिन्दी-कश्मीरी संगम’’ संस्था ने डॉक्टर अजमली और उनके छोटे भाई सैय़द ज़ियाउद्दीन अजमली को चयनित करने में विशेष भूमिका है । जानकारी के अनुसार डॉक्टर अजमली प्रतिदिन 50 से 100 मरीज प्रतिदिन देखते है । इनमें से ज़्यादा तादात गरीब और परेशान हाल लोगों की है।

डॉक्टर अजमली किसी मरीज़ से कोई फीस या दवा के खर्च के तौर पर कोई पैसा नहीं लेते और न ही उनसे पैसे की मांग करते है। रोज़ाना आने वाले मरीज़ों की तादात इतवार यानि रविवार को दोगुनी हो जाती है अगर कोई मरीज़ अपनी खुशी से डॉक्टर अजमली को कोई पैसा देता है तो ही उसे लिया जाता है वरना सारे मरीज़ डॉक्टर अजमली की दवाओं से फायदे पा रहे है जो कि एक चिकित्सा के मूल सिद्धान्त ‘‘हर मरीज़ को भरपूर इलाज’’ को पूरा करता है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago