बलिया में एक बार फिर आसमानी आफत एक युवक और एक गाय की जान ले गई। रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर में जहाँ एक युवक की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई तो शिवाल मठिया में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय भी कालकवलित हो गयी। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।L
बताया जा रहा है गोपालनगर निवासी उमेश साहनी पशु चराने के लिए खेतों में गए थे। तभी तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी और आकाशीय बिजली उमेश पर गिरी। इससे उमेश की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल भी कार्रवाई में जुट गये। वहीं उमेश की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सानमती देवी बेसुध हो गयी। मृतक की मां कौशल्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र 15 वर्षीय नितीश और 12 वर्षीय आतीश के सिर से बाप का साया उठ गया।
दूसरी तरफ रेवती थाना क्षेत्र के ही शिवाल मठिया में गुरुवार के दिन आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू गाय की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के शिवाल मठिया निवासी रामधन यादव की दुधारू गाय गुरूवार के दिन चरने गयी थी। इसी बीच तेज बारिश के साथ बिजली कड़क रहा था और आकाशीय बिजली गाय के शरीर पर गिर गई, जिसकी वजह से गाय की मौत हो गयी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…