Categories: बलिया

बलिया: गैस रिफिलिंग की दुकान में अचानक लगी आग, 2 सिलेंडरों में हुआ विस्फोट

बलिया के चित्तू पांडेय चौराहा में आगजनी की घटना सामने आई है। यहां एक मकान में संचालित हो रही गैस रिफिलिंग की दुकान में भयानक आग लग गई। इस घटना में 2 गैस सिलेंडर फट गए और मकान की दीवार में दरारें आ गई। घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि आगजनी की घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्तू पांडेय चौराहा निवासी राजकुमार गुप्ता की मकान है। जिसमें वह गैस रिफिलिंग की दुकान भी चलाता था। जहां वह बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर बेचने का काम करता था। मंगलवार की देर शाम सिलेंडर में गैस भर रहा था तभी अचानक आग लग गई।

लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान को अपने जद में ले लिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आगजनी में दो सिलेंडर फट गया और छत में दरारें भी पड़ गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि राजकुमार अपने बेटे के साथ मकान में रहता था। जबकि उसकी पत्नी का पहले ही मौत हो चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago