Categories: बलिया

बीजेपी ने बलिया लोकसभा सीट से नीरज शेखर को बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में भाजपा अलग-अलग सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। आज बीजेपी ने बलिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे पुत्र और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। नीरज शेखर भाजपा से जुड़े हुए हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने उनपर विश्वास जताया है। इससे नीरज के समर्थकों में खुशी की लहर है।

बता दें कि नीरज शेखर का जन्म 10 नवम्बर 1968 को हुआ था। नीरज के पिता चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। नीरज ने अपने पिता से ही राजनीति के गुर सीखे थे। साल 2007 में जब चंद्रशेखर का निधन हुआ तो नीरज पहली बार चुनाव में उतरे। उन्होंने उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बार 2009 में लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर ने संग्राम यादव को शिकस्त दी और दोबारा सांसद बनें। इस बीच 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में मोदी लहर के बीच समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नीरज शेखर चुनाव हार गए। इन्हें भाजपा उम्मीदवार भरथ सिंह ने शिकस्त दिया।

चुनाव हारने के बाद सपा ने नीरज को राज्यसभा के लिए भेज दिया, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने नीरज का टिकट काट दिया। इससे नाराज नीरज शेखर ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब भाजपा ने नीरज शेखर पर भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का पारिवारिक बैकग्राउंड अच्छा रहा है। नीरज शेखर के पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर ने केवल बलिया से आठ बार सांसद चुने गए, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं। मां दूजा देवी के छोटे पुत्र नीरज शेखर के बड़े भाई पंकज शेखर बड़े उद्योगपति हैं। नीरज शेखर की पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर तथा पुत्रियां हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago