बलिया में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में सिंचाई करने जा रहे 2 सगे भाई करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 1 भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर नरहीं थाना क्षेत्र के गंगहरा छप्पन के डेरा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय यादव, अपने छोटे भाई 25 वर्षीय शंकर यादव पुत्र मुन्ना यादव गांव के बगल में खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। जैसे ही खेत के मेंढ़ पर पहुंचे, तभी उन्हें करंट लग गया। अपने भाई को बचाने में शंकर यादव भी चपेट में आ गया।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय यादव की नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां जिला चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शंकर यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…