Categories: बलिया

बलिया- ‘सोनबरसा’ में 90 का लाख का घोटाला!, आरोपों से घिरे पंचायत सचिव

बलिया की सोनबरसा पंचायत में घोटाला होने का मामला सामने आया है। जहां ब्लॉक प्रमुख ने लाखों का घोटाला होने का आरोप लगाया है। और जब ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव से धन राशि निकालने का सवाल पूछा तो वह सभागार कक्ष से भाग खड़े हुए है। हालांकि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

बिना काम 90 लाख गबन का आरोप- बीडीओ के सामने ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि 3 माह में पंचायत के खाते से 90 लाख रुपये निकाए गए, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। गौशाला के मद में बाउंड्री और पशु शेड के लिए धन निकालने के बावजूद काम नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत के कई लोगों ने संबंधित सचिव मनोज कुमार की शिकायत की है। सचिव उसी दिन ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचते हैं जिस दिन बैंक से धन की निकासी करनी होती है।

शौचालय निर्माण में वसूली का आरोप- ग्राम पंचायत में शौचालय के लाभार्थियों से भी वसूली की बात सामने आयी है। खंड विकास अधिकारी के सामने ही सभागार कक्ष से चले जाना तानाशाही का परिचय है। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायतों में किन मदों में कितना खर्च हुआ, उसका कलेंडरिंग करवा कर ग्राम पंचायत भवन पर और विकासखंड प्रांगण में तत्काल अंकित कराएं।

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन- वहीं खंड विकास अधिकारी मुरलीछपरा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सभी तरह के आरोप की जांच की जाएगी। जांच में गबन की पुष्टि होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि मामले की जांच कब तक होती है और पंचायत सचिव अगर दोषी पाए जाते हैं तो उनपर कितनी कठोर कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago