बलिया : चुनावी रंजिश को लेकर 8 से 10 राउंड फायरिंग, 7 लोग हिरासत में, पुलिस बल तैनात

बलिया डेस्क : बलिया के नरही थाना के पिपरा गावं में पोलिंग बूथ बदलने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार रात  दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बताया गया है की दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। जिसके बाद दोनों पक्ष से 7 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कार्यवाही हेतु CO के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक पिपरा गावं में पोलिंग बूथ बदलने को लेकर विवाद चल रहा था । पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार 1 बजे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें बीच -बचाव करने गए समाजसेवी आकाश सिंह के पिता चंद्रभान सिंह घायल हो गए जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है । वही इस मामले पर आकाश सिंह का आरोप है कि मेरे घायल पिता को अस्पताल ले जा रही ऐम्बुलंस पर भी लोगों ने पथराव किया ।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में लगभग 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग हुई  । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच करने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago