Categories: बलिया

बलिया- रोहित हत्या कांड मामले में 18 नामजद छह अज्ञात पर केस, तीन गिरफ्तार

बलिया डेस्क : होली के दिन गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में हूई मारपीट की घटना में मृत रोहित के शव का पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार की सुबह कुरेजी शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में गुरुवार की देरशाम पुलिस ने 18 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सीओ के निर्देशन में बनी पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए अभी भी फोर्स की तैनाती है।

पुरा मामला क्या है?

दरअसल, होली के दिन बलेसरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दस लोग घायल हो गए थे, जिसमें रोहित कुमार की मौत बुधवार की देर सायं बीएचयू में हो गयी थी। उधर, मौत की जानकारी पर बलेसरा में तनाव पूर्ण स्थिति बन गयी थी, जिसे देखते हुए गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालात को भांपते हुए सीओ विक्रमजीत सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और गड़वार थाना प्रभारी राजीव सिंह, सुखपुरा थाना प्रभारी गगनराज सिंह और दुबहड़ के थाना प्रभारी अनिलचंद्र तिवारी की टीम बना कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। विक्रमजीत सिंह, सीओ, सिटी के मुताबिक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

सतीश

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago