Categories: बलिया

बलिया- विदेश भेजने के नाम पर 78 हजार की ठगी, महिला ने गेहने बेचकर दिए थे पैसे

बलिया। एक शख्स को विदेश भेजने के नाम पर ठग ने हजारों की ठगी कर ली। जहां एक महिला अपने पति को विदेश भेजने के लिए ठगों के झांसे में आ गई। और फिर पति को विदेश भेजने के लिए महिला ने पूरे गहने बेंचकर एक व्यक्ति को दे दिए। लम्बे इंतजार के बाद भी उसका पति न तो विदेश जा सका और न ही पैसा वापस मिला तो महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। वहीं पुलिस अब महिला की शिकायत पर छानबीन कर रही है।

दरअसल गाजीपुर की रहने वाली सरस्वती का इलाके के मनियारी जसांव गांव में मायका है। उसके गांव का ही रहने वाला अमित बिंद लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसकी जानकारी होने के बाद महिला ने अपने पति को विदेश कमाने भेजने के लिए अमित से बातचीत की। उसने खर्चा बताया तो महिला ने पूरे गहने बेंचकर दो बार करीब 78 हजार रुपये अमित को दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि काफी इंतजार के बाद भी मेरा पति विदेश नहीं जा सका तो मैं अपना पैसा अमित से मांगने लगी। वह पैसा देने में आनाकानी करने लगा।

महिला ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। लोगों का कहना है कि इलाके में विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने के कई मामले अब तक हो चुके है, लेकिन पुलिस अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी है। हालांकि अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में अब तक कार्रवाई कर पाती है और कब ठग पुलिस की पकड़ में आता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago