Categories: बलिया

बलिया -चन्द्रशेखर हाफ मैराथन में 72 वर्षीय बुजुर्ग ने जीता सबका दिल

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृति में बुधवार को आयोजित 21 किलोमीटर की 5वीं हाफ मैराथन में सहारनपुर के प्रिंस कुमार अव्वल रहे। उन्होंने 59 मिनट 14.53 सेकेंड में दौड़ पूरी की। जबकि वाराणसी के चंदन राजभर ने द्वितीय और वाराणसी के ही रंजीत पटेल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। वहीं इस मैराथन में एक बुजुर्ग ने सबका दिल जीत लिया। 

कथरिया निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग धावक चंद्रभान सिंह के जज्बे को देख लोगों ने जमकर तालियां बजाई। चंद्रभान सिंह ने फिनिश लाइन को छुआ तो पूरा स्टेडियम जोश से भर गया। इन्हें भी सबसे बुजुर्ग प्रतिभागी होने के नाते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सम्मानित किया। इसके अलावा सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सा लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

बता दें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रथम विजेता प्रिंस कुमार को एक लाख, द्वितीय विजेता चंदन राजभर को 51 हजार, तृतीय विजेता रंजीत पटेल को 25 हजार, चतुर्थ विजेता अंकित कुमार को 15 हजार, पंचम स्थान हासिल करने वाले अनुपम मेहता को 8 हजार रुपये और 6वें स्थान पर अनिल यादव को 4 हजार रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान दयाशंकर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के विशाल व्यक्तित्व को देखते हुए हाफ मैराथन प्रदेश सरकार आयोजित कराएगा। चन्द्रशेखर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रिश्ते निभाने वाले राजनेता रहे हैं। राजनीति में मित्रता के लिए जाने जाते थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी उनके संबंध अच्छे थे।

सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। यही वजह है कि पूर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए सीएम योगी ने 20 करोड़ रुपये दिए हैं। चन्द्रशेखर जी के नाम पर पूर में स्पोर्ट्स कॉलेज बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने चन्द्रशेखर मैराथन समिति के आयोजकों का आभार जताते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरुण सिंह बंटू, नकुल चौबे, गुड्डू राय, मिठाई लाल गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, शिवजी राय चंदेल आदि मौजूद रहे।

इस बार 728 धावकों ने पंजीकरण कराया था। देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा केन्या, इथियोपिया और इस्ताम्बुल से भी धावकों ने भाग लिया। हाफ मैराथन के प्रारंभ स्थल पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन को रवाना किया। राष्ट्र नायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत और संचालन प्रदीप यादव ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago