बलिया में मकान निर्माण के दौरान हादसा हो गया। नगर के मुलायम नगर में मकान निर्माण में लगे एक मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि फेफना के मिड्ढा गांव निवासी बृजेश वर्मा (22) पुत्र हरिशंकर वर्मा शहर से सटे मुलायम नगर में मजदूरी करने आया था। वह छड़ उठाकर दे रहा था, तभी छड़ का एक सिरा हाईटेंशन तार से टच हो गया। जिससे करंट की चपेट में आकर बृजेश बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। बृजेश की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…