बलियाः नरहीं में बन रहा 50 बेड का अस्पताल, 3.14 करोड़ होंगे खर्च

बलिया के नरही में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में 50 बेड अस्पताल का काम शुरू हो गया है। निर्माण पर कुल 3.14 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।

इस अस्पताल के बनने से लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी। अभी नरही में सोहांव का सीएचसी स्थित है। इसमें 30 बेड पहले से हैं, लेकिन अब कोरोना महामारी को लेकर सरकार अलर्ट पर है और स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा कर रही है।

सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि नए अस्पताल का निर्माण जल संसाधन विभाग के बजट से किया जा रहा है। इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इससे पहले साल 2012 में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की पहल से फायर सर्विस स्टेशन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चुना गया था, लेकिन फायर सर्विस स्टेशन स्थापित नहीं हुआ। फिलहाल नरही में रविवार और बुधवार को सब्जी का बाजार लगता है। अस्पताल बन जाने के बाद इसे हटाया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago