Categories: featured

बलिया: पुलिस बूथ पर भाषणबाजी मामले में 6 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया का पुलिस बूथ उस समय चर्चा में आ गया जब सपाइयों ने उसे अपना मंच बना लिया और 25 मिनट तक भाषणबाजी करते रहे। इस मामले को लेकर पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। जिसके बाद अब पुलिस ने सपाइयों के खिलाफ कार्यवाही की है। बलिया ख़बर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही के निर्देश दिए। आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने मामले में 6 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।वहीं मामले को लेकर सपा ने सफाई दी। सपा नेता ने कहा की संदेश यात्रा को लेकर गांव- कस्बों में अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर ही बलिया में साइकिल यात्रा निकाली गई। इसी दौरान किसान आंदोलन, योगी सरकार की नीतियों को लेकर सपाई एसडीएम को एक पत्रक सौंपना चाहते थे। लेकिन एसडीएम, सीओ सब पिकेट पर बैठे थे। लेकिन जब वहां पहुंचे तो पता चला कि एसडीएम साहब नहीं हैं।

इसी दौरान सपाई वहां पर बोलने लगे लेकिन सबने हल्ला कर दिया कि बूथ को कब्जा कर मंच बनाया। सपा का कहना है कि हमारा मकसद सिर्फ एसडीएम को पत्रक सौंपना था किसी भी तरह का उल्लंघन हमनें नहीं किया।वहीं मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर आगे की कार्यवाही जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago