10 सितंबर को बलिया बंद का ऐलान किया गया है।
शुक्रवार यानी 10 सितंबर को बलिया बंद का ऐलान किया गया है। 10 सितंबर को छात्र कर्फ्यू लगने जा रहा है। जिला अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ और सीएमएस को निलंबित करने के लिए बलिया बंद का ऐलान किया गया है। जिले के छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मजदूरों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं के समर्थन से पूर्ण बंदी की रूपरेखा तैयार की है।
बता दें कि बलिया जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने लगाया है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले ही यह आंदोलन हो रहा है। जिसमें जिला अस्पताल के सीएमएस को उनके पद से हटाए जाने की मांग हो रही है। पूर्व अध्यक्ष आषुतोष पांडेय ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। इस वजह से जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।”
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर झुन्नू ने कहा है कि “अगर प्रशासन हमारी बात नहीं मानता है तो यह आंदोलन और भी बड़ा रूप लेगा। जनता के सहयोग से हम छात्र कर्फ्यू भी लगाएंगे।” हालांकि इस छात्र आंदोलन को लेकर बलिया जिला प्रशासन अभी तक कोई सक्रियता नहीं दिखा रहा है। देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन 10 सितंबर को होने वाले छात्र कर्फ्यू को लेकर क्या रवैया अपनाता है?
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…