Categories: बलिया

बलिया: पीएम किसान सम्मान निधि में गड़बड़ी, पांच हजार मृतक किसान ले रहे योजना का लाभ

केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रत्येक वर्ष प्रत्येक पात्र किसानों को किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। निधि का लाभ लेने वाले किसानों को अपना भूलेख पीएम किसान निधि के पोर्टल पर अपलोड कराना है। इसके लिए हर तहसील में लेखपाल लगाए गए हैं। गड़बड़ सामने के बाद अब भूलेख अंकित होने के बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। बता दें कि, जिले में 4.42 लाख किसानों का डाटा संबंधित पोर्टल से अपलोड किया गया था।

दरअसल, सूची से सत्यापन में अभी तक 10700 किसान भूमिहीन और पांच हजार किसानों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद उनके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जा रही थी। अभी तक जिले के किसानों ने 11वीं किस्त तक की धनराशि प्राप्त कर ली है। 12वीं किस्त का सभी को इंतजार है।

जिला कृषि उप निदेशक इंद्राज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। उनके भूलेख पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। योजना में शामिल अभी तक लगभग पांच हजार किसान ऐसे मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। किसान अपना भूलेख तत्काल संबंधित लेखपाल को दे दें ताकि वह योजना में बने रहें। इसमें लापरवाही करने पर संबंधित किसान की अगली किस्त फंस सकती है।

अब नहीं होगी गड़बड़ी-
भूलेख अंकन के लिए हर तहसील को जिम्मेदारी दी गई है। कृषि विभाग की ओर से जिले के 1739 राजस्व गांवों के 4.42 लाख किसानों का डाटा भूलेख अंकन के लिए डाउनलोड किया गया है। इसमें वास्तविक किसानों की संख्या 4.16 लाख है। अभी तक 3.19 लाख किसानों का सत्यापन हो चुका है। इस योजना के तहत अभी तक 68 फीसद किसानों की ही ई-केवाईसी भी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago