बलिया में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, बैरिया में नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया जोरदार स्वागत

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह चौधरी गुरुवार की रात राजधानी एक्सप्रेस से बलिया पहुंचे। शुक्रवार की सुबह वह पड़ोसी राज्य बिहार में छपरा के सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का जायज लेने निकल गए।वहीं आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के बैरिया नगर आगमन पर बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा उर्फ मन्टन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह इसके बाद  बयासी में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होंगे। यहां जीयर स्वामी महाराज द्वारा चातुर्मास चल रहा है इसमें कई बड़़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी यहां पहुंचकर दर्शन-पूजन किए थे। प्रदेश अध्यक्ष निरीक्षण भवन बलिया पहुंचेंगे। उसके बाद जिला भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि में बलिया स्टेशन से ट्रेन द्वारा लखनऊ प्रस्थान करेंगे

बता दें कि बलिया में इस वक्त राजनैतिक हलचल मची हुई है। बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश यादव बलिया आए थे। 11 अक्टूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है। ऐसे में बीजेपी तैयारियों में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

17 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

17 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

17 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

17 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

17 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

19 hours ago