Categories: बलिया

बलियाः गर्भवती बहू की हत्या के मामले में 5 को आजीवन कारावास की सजा

बलिया कोर्ट ने गर्भवती विवाहिता की हत्या के मामले में पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 10 हजार का अर्थदंड लगाया है।

मामला साल 2019 का है। जहां शिवमंगल यादव ने अपनी लड़की बिंदू की शादी 2015 में थाना पकड़ी के ग्राम फूलपुर सहुलाई निवासी संग्राम यादव पुत्र धर्मचंद यादव के साथ की थी। शादी में मिले सामान से उसके दामाद संग्राम यादव और ससुर धर्मचंद यादव, सतेंदर यादव, जेठानी पुष्पा देवी, पार्वती देवी, शत्रुघ्न यादव संतुष्ट नहीं थे।

जिसके बाद से वह बिंदू का शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे। इसके साथ ही मोटरसाइकिल और दो लाख की मांग करते थे। इस मामले में 28 मार्च 2019 को अमरनाथ, रामायण यादव, कृपाशंकर ने पंचायत की थी। इस दौरान सत्येंद्र यादव ने पंचायत में धमकी दी थी कि दहेज नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा।

इसके बाद 30 मार्च को आरोपियों ने बिंदू पर मिट्टी का तेल छिड़ककर, नींद की दवा खिलाकर सोते समय जला दिया था। उस समय बिंदू गर्भवती थी और उसकी दो साल की बेटी थी। बिंदू को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां बीएचयू ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में पकड़ी में मुकदमा दर्ज हुआ।

मामला कोर्ट पहुंचा और सुनवाई हुई। अभियोजन की तरफ से संजीव कुमार सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी और बचाव पक्ष की तरफ से जेपी सिंह अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने पांच आरोपियों के खिलाफ दोष सही पाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने संग्राम यादव, सत्येंद्र यादव, धनीराम, शारदा देवी तथा पुष्पा देवी को आजीवन कारावास और 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। सुनवाई के दौरान ससुर धर्मचंद यादव को दोषमुक्त किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago