Categories: बलिया

नाइजीरिया में फंसे भारतीय मजदूर, बलिया निवासी युवक ने वीडियो के जरिए मांगी मदद

बलियाः कमाई की तलाश में अफ्रीकी देश नाइजीरिया गए मजदूर वहां फंस गए हैं। बैरिया के दुर्जनपुर निवासी युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है।
युवक ने बताया कि नाइजीरिया में उसके जैसे 150 से ज्यादा मजदूर फंसे हुए हैं। चार महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। युवकों के वीजा और पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं। ऐसे में अब उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि दुर्जनपुर गांव के युवा संजीव वर्मा रोजगार की तलाश में एजेंटों के माध्यम से नाइजीरिया गया। यहां एडमा के सूमव नामक स्थान पर वह शुगर मिल में स्टोर कीपर का काम करने लगा। लेकिन जाते ही कंपनी वालों ने उसका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया। आठ महीने तक वह काम करता रहा। उसे समय पर वेतन भी मिलता रहा।
लेकिन पिछले चार महीनों से कंपनी बिना वेतन दिए काम करा रही है। केवल खाना देती है। बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा दी है। ऐसे में संजीव ने फेसबुक के माध्यम से 150 से ज्यादा भारतीयों के फंसे होने की बात कही। उसने वीडियो शेयर कर बताया कि कंपनी के ऑफिसर वेतन नहीं दे रहे हैं। उसने व्हाट्सएप से कामगारों के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
संजीव की पत्नी सुमन वर्मा ने कहा कि मेरे पति को कुछ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। मेरे ससुर नंदजी वर्मा राजस्थान में नौकरी करते हैं। ऐसे में संजीव व उनके परिवार वालों ने मदद की गुहार लगाई है। वहीं बैरिया एसडीएम आत्रेय मिश्रा को मामले की जानकारी देने पर उन्होंने कहा कि संबंधित का वीडियो और मैसेज शेयर करें। इसे उच्चाधिकारियों के माध्यम से दूतावास को भेजकर उनकी मदद कराई जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago