Categories: बलिया

बलिया: पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने लगा ली फांसी

बलिया में शराब पीने से रोकने की बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आत्महत्या कर ली। घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है। जहां रहने वाले 18 वर्षीय रितिक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रितिक 11वीं कक्षा का छात्र था और उसे शराब पीने की आदत हो गई थी।

सोमवार को रितिक के पिता राजेश प्रसाद ने उसे इसको लेकर डांटा था, जिसके बाद रितिक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद से परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

15 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago