Categories: बलिया

बलियाः दो पक्षों की मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी व तीन लोग घायल थे। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जानकारी के मुताबिक मिड्ढा गांव के अनुसूचित बस्ती में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें 80 वर्षीय गोपाल राम की मौत हो गई थी। जबकि बहू गौतमी पत्नी सुरेश, पौत्र चंदन राम पुत्र सुरेश और पौत्री लालमुन्नी गंभीर रुप से घायल थे।

इस मामले में मृतक के चचेरे पौत्र मोतीराम ने पुलिस की शिकायत में आरोप लगाया कि नौ जनवरी को बाबा गोपाल राम पुत्र स्व. त्रिवेणी राम से भूमि विवाद को लेकर पडोसी मनोज पुत्र बिकाऊ राम, बिकाऊ राम पुत्र स्व. रामधारी राम, हलचल राम पुत्र बिकाऊ राम, रोहित राम पुत्र बिकाऊ राम, धनमुरत देवी पत्नी बिकाऊ राम, रम्भा देवी पत्नी मनोज कुमार, सध्या देवी पत्नी हलचल राम लाठी, डंडा, रम्मा व फावड़ा से हमला कर दिया।

शोरगुल सुनकर चंदन पुत्र सुरेश, गौतमी पत्नी सुरेश, लालमुत्री पुत्री सुरेश बचाने के लिए गई तो उक्त लोगो ने इन लोगों को भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इसमें गोपाल राम की मौत हो गई। पुलिस ने बिकाऊ राम, मनोज राम, धनमूरत देवी, संध्या देवी, रंभा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी हलचल राम एवं रोहित राम फरार चल रहे हैं। सीओ अशोक कुमार मिश्रा का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago