बलिया के नगरा ब्लॉक के अब्दुलपुरमदारी में विकास कार्यों में भारी अनियमितता का खुलासा हुआ है। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम यहां जांच करने पहुंची।
लेकिन ग्राम सचिव टीम को कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए जिसके बाद टीम के सदस्य नाराज होकर खाली हाथ लौट गए। बता दें कि अब्दुलपुरमदारी के निवासी ब्रजेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र लिखकर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था।
इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच टीम बनाई थी। हालांकि बाद में निरीक्षक ने जांच के लिये राजकीय इंटर कालेज अखोप के प्रधानाचार्य राम विजय सिंह को टीम में नामित कर दिया था।
इनके अलावा टीम में सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल किये गये थे। सचिव द्वारा जांच से संबंधित किसी तरह का अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इससे जांच टीम निराश होकर वापस लौट गयी। इधर शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया को बाधित करने व लीपा-पोती करने का आरोप लगाया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…