बलिया के युवाओं को रोजगार देने के लिए जिले के अलग-अलग विकासखंडों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अकांक्षात्मक विकास खंड कार्यालय पन्दह में रोजगार मेला आयोजित हुआ।
जिसमें एलएनटी बैंगलोर, याजिकी इण्डिया अहमदाबाद, जी फोर एस सिक्योरिटी दिल्ली भाग ले रही है। इस मेले में मुख्य अतिथि के रुप में पन्दह ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख राघवेंद्र कुमार यदुवंशी उर्फ रिंकु, खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार शामिल रहे।
जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि तीनों कम्पनियों में 175 युवाओ ने प्रतिभाग किया , जिसमें साक्षात्कार के माध्यम से 112 का चयन किया गया। जिन्हें नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। अगला रोजगार मेला 11 जनवरी को गडवार में 12 जनवरी को हनुमानगंज , तथा 13 जनवरी को सोहाव में आयोजित होगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…