बलियाः सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर चकिया गांव में स्थित तालाब में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरु की तो एक बाइक भी बरामद हुई।
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र 40 साल बताई जा रही है। युवक का शव तालाब में मिलने की ख़बर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरु की और संदेह के आधार पर गोताखोर को पानी में उतारा। तो बाइक भी मिली।
जानकारी लगते ही सीओ सिकन्दरपुर राजेश त्रिपाठी, एसओ राजेश प्रसाद यादव, चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्र पहुंच गये। छानबीन में बाइक मुस्तफाबाद निवासी बबलू वर्मा की निकली। इस दौरान बबलू से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक महिला के मांगने पर बाइक दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…