बलिया में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जिले में ददरी मेला लगा हुआ है। ददरी मेला स्थल पर चहल-पहल है। लोग मेले का आनंद ले रहे हैं। लेकिन गुरुवार यानी आज ददरी मेला के कैंप कार्यालय पर बवाल मच गया। कैंप कार्यालय पर वार्ड नंबर सोलह के सभासद विकास पांडेय लाला ने बलिया नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा के मुंह पर चूना पोतने की कोशिश की। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए विकास पांडेय को अलग कर दिया
आज दोपहर ददरी मेला के कैंप कार्यालय पर बलिया नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा आए हुए थे। वहीं वार्ड नंबर सोलह के सभासद विकास पांडेय लाला भी मौजूद थे। विकास पांडेय ने गुस्से में फूल का माला दिनेश विश्वकर्मा को पहनाना चाहा। लेकिन दिनेश विश्वकर्मा ने इसका विरोध किया। इसके बाद विकास पांडेय अपनी जगह पर गए। एक झोले से चूना निकाला और दिनेश विश्वकर्मा के मुंह पर पोतना चाहा।
मौके पर मौजूद दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने विकास पांडेय को चूना पोतने से रोक दिया। इसके बाद चार-पांच पुलिसकर्मी विकास पांडेय को पकड़कर कैंप कार्यालय से बाहर ले आए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विकास पांडेय ईओ दिनेश विश्वकर्मा पर आरोप लगाते रहे। सोशल मीडिया पर इस मामले का एक वीडियो वायरल है। जिसमें विकास पांडेय कहते हैं कि “स्वच्छ भारत अभियान में इसने (ईओ ने) करोड़ों का घोटाला किया है। इसने पूरे जिले को नरक बना दिया है।”
बता दें कि पुलिस विकास पांडेय को लेकर कोतवाली थाना गई है। ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने इस मामले में सभासद विकास पांडेय लाला के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। खबरों के मुताबिक कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने मीडिया को बताया है कि “ईओ ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही चल रही है।”
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…